Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Helicopter will fly for Manimahesh from today

मणिमहेश के लिए आज से उड़ेगा हेलीकॉप्टर, भरमौर से गौरीकुंड तक इतना होगा किराया

Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Helicopter will fly for Manimahesh from today

आगामी 24 अगस्त से शुरू होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए चॉपर सेवा की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। यात्रा के विधिवत शुरू होने से पूर्व 20 अगस्त से चॉपर उड़ान भरेगा, जिसमें यात्रा मार्ग पर तैनात किए जा रहे सेक्टर अधिकारियों व अन्य अमले को ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


भरमौर भरमौर के हेलीपैड से गौरीकुंड तक चॉपर में यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं को इस बार 2750 रुपये अदा करने होंगे। दोनों तरफ से हवाई यात्रा करने वालों को 5500 रुपये की अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन


बीते वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं को 300 रुपये कम अदा करने होंगे। यूटीआर और ट्रांस भारत कंपनी के चॉपर श्रद्धालुओं के लिए तैनात रहेंगे। सोमवार को भरमौर स्थित हेलीपैड पर चॉपर पहुंचने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर छा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों जिलाधीश चंबा ने बैठक के दौरान साफ किया था कि चॉपर के टिकट ऑनलाइन की बजाय पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर दिए जाएंगे। टिकटों की बिक्री को लेकर बीते वर्ष धांधली के आरोपों के बाद इस प्रकार का निर्णय लिया गया है।

भरमौर के हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए चॉपर सेवा 20 अगस्त से शुरू होगी। यह 6 सितंबर तक रहेगी। मणिमहेश यात्रा के दौरान यूटीआर और ट्रांस भारत कंपनी के चॉपर भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ान भरेंगे।


उपमंडल अधिकारी एवं मणिमहेश मेला सचिव मनीष कुमार सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चंबा से गौरीकुंड के लिए उड़ान होगी या नहीं, यह एक-दो दिन बाद तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed