फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   helicopter service to five tourist destinations in himachal pradesh

देवभूमि के इन पांच पर्यटन स्थलों के लिए सस्ती हेलीकाप्टर सेवा जल्द

Wed, 22 Nov 2017 01:13 PM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 22 Nov 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
helicopter service to five tourist destinations in himachal pradesh

हिमाचल के हवाई अड्डों से जल्द ही प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए सस्ती हेलीकाप्टर सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) में रामपुर, नाथपा-झाकड़ी, मंडी, कसौली और मनाली को शामिल किया गया है। इन पांचों स्थलों के लिए भुंतर, गगल और शिमला एयरपोर्ट से उड़ानें भरी जाएंगी।

विज्ञापन


सस्ती हेलीकाप्टर सेवा के लिए दिसंबर माह के पहले सप्ताह बिडिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें इंडो काप्टर, डेक्कन, हिमालयन, डीएलएफ, ओरविट, सराया और यूटी एयर कंपनियां शामिल होंगी। हेलीकाप्टर उड़ानों की समय सारिणी और किराया अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बिडिंग प्रक्रिया के बाद यह सब तय किया जाएगा।
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली स्थित भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक एए अंसारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उन्हें मंत्रालय का पत्र मिल चुका है। आरसीएस के चरण दो में हिमाचल के तीनों एयरपोर्ट को शामिल किया गया है। सूबे में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस स्कीम का लाभ इमरजेंसी में लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला से चल रही है सस्ती उड़ान सेवा

helicopter service to five tourist destinations in himachal pradesh
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी वर्ष अप्रैल माह में शिमला से दिल्ली के लिए सस्ती हवाई सेवा शुरू की है। उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) स्कीम के तहत शुरू हुई सेवा के तहत न्यूनतम किराया दो हजार रुपये रखा गया।

500 किलोमीटर से अधिक लंबी उड़ान के लिए भी टैक्स निकाल कर 6 रुपये प्रति किलोमीटर तक सस्ती टिकट का प्रावधान रखा गया है। एयर इंडिया ने उड़ान के तहत हर दिन एक फ्लाइट शिमला से दिल्ली और दिल्ली से शिमला के लिए रखी है। 

केंद्र का मानना है कि इस योजना से प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। बिना सब्सिडी वाले सीटों का किराया 5300 रुपये से 19080 रुपये तक है। योजना के तहत कंपनी को कुल सीट का 50 प्रतिशत सीट 2500 रुपये प्रति घंटे की दर से ग्राहकों को उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed