फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   helicopter service in himachal

एक ही हेलीकॉप्टर से काम चला रहा हिमाचल

Sun, 10 Apr 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Apr 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
helicopter service in himachal
हेलीकॉप्टर - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल सरकार एक ही हेलीकॉप्टर से काम चला रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इसी में सवारी करते हैं और बर्फ से ढके रहने वाले दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए भी इसी का इस्तेमाल किया जाता है। यह हेलीकॉप्टर लीज पर लिया गया है। दूसरा हेलीकॉप्टर लीज पर लेना हिमाचल सरकार महंगा सौदा मान रही है। इसीलिए इसकी हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में सरकार के पास एकमात्र हेलीकॉप्टर है। यह 26 सीटर है। इसे पवन हंस से लीज पर लिया गया है। यह लीज वर्ष 2013 से 2017 तक है। इसी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के विभिन्न आवश्यक स्थलों से लेकर नई दिल्ली और अन्य बाहरी राज्यों की यात्रा करते हैं। राज्य का लाहौल-स्पीति जिला बर्फबारी के कारण हर साल पूरी दुनिया से छह महीने के लिए कट जाता है।
विज्ञापन


किन्नौर और चंबा जिलों के कई क्षेत्र भी बर्फ से ढके रहते हैं। ऐसे में लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों समेत तमाम दुर्गम क्षेत्रों की आपात सेवाओं के लिए इसी हेलीकॉप्टर को भेजा जाता है। कुछ वर्ष पहले सरकार के पास एक छोटा हेलीकॉप्टर था। बीच में यह खराब हो गया तो एक और छोटे हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पवन हंस से बड़ा 26 सीटर हेलीकॉप्टर लिया गया। कई बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवश्यक कार्यक्रम हों तो ये उनके जनजातीय क्षेत्रों में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं होता और कई बार यह सीएम के साथ होता है। ऐसे में आपात सेवाओं के लिए कोई विकल्प नहीं मिल पाता है।

हालांकि, ऐसी स्थिति में कई बार सरकार ने तात्कालिक तौर पर एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की है। क्या हिमाचल सरकार का एक और हेलीकॉप्टर खरीदने या लीज पर लेने का कोई विचार है? इसके जवाब में मुख्य सचिव पी. मित्रा ने कहा कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है।


कई बार वैकल्पिक हेलीकॉप्टर के प्रबंध की बात कर चुके हैं सीएम- लाहौल-स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर इस क्षेत्र के लिए वैकल्पिक हेलीकॉप्टर का प्रबंध करने की बात कई बार उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि साल में ज्यादातर समय बर्फ से ही ढके रहने वाले लाहौल-स्पीति के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के लिए अलग से हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed