फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   helicopter accident of pailot vijay katoch himachal

विजय के माता-पिता को नहीं हादसे की खबर, बहन मुंबई के लिए रवाना

Tue, 16 Jan 2018 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रंगस (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, रंगस (हमीरपुर) Updated Tue, 16 Jan 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
helicopter accident of pailot vijay katoch himachal

हेलीकाप्टर हादसे की खबर से कंडरोला प्लासी पंचायत का हर शख्स लापता पायलट विजय कटोच की सलामती की प्रार्थना कर रहा है। हालांकि, विजय कटोच के माता-पिता को इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


जबकि, हादसे की सूचना मिलते ही विजय की बहन और बहनोई मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। हादसे के तीन दिन बाद सोमवार को अमर उजाला की टीम गांव अमलैहड़ू स्थित विजय के घर पर पहुंची तो माता-पिता रोजाना की तरह अपने रोजमर्रा के कार्य में व्यस्त थे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि विजय की बहन ने अपने रिश्तेदारों से कहा है कि भाई के लापता होने की सूचना उनके बुजुर्ग माता-पिता को न दी जाए। कुछ जानकारी मिलने के बाद ही वह सोच-समझकर परिजनों को इसके बारे में सूचना देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय के बहनोई भारतीय सेना में कर्नल हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। विजय का परिवार मुंबई में ही रहता है। पत्नी पूनम कटोच एक शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर हैं, जबकि बड़ी बेटी अंबिका कटोच एडवोकेट है और छोटी बेटी आंचल कटोच पढ़ाई कर रही है। 

आर्मी में सेवाएं देने के बाद पवन हंस एयर सर्विस को किया ज्वाइन

helicopter accident of pailot vijay katoch himachal

विजय के चाचा सूबेदार मेजर भीषम चंद कटोच और चचेरे भाई अशोक कटोच ने बताया कि विजय से आखिरी बार 3 जनवरी को बात हुई थी। फोन पर एक घंटा हुई बातचीत में वह काफी खुश लग रहा था। 

विजय ने प्राथमिक पाठशाला रैल से पढ़ाई की है। साल 1973 में उनका सैनिक स्कूल कपूरथला में चयन हो गया। दिसंबर 1985 में सेना में कमीशन लिया और लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए। 2006 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पवन हंस एयर सर्विस को ज्वाइन कर लिया।

बीते दिन पायलट विजय ने मुंबई से अपने हेलिकाप्टर में ओएनजीसी के पांच अधिकारियों को लेकर उड़ान भरी। लेकिन कुछ देर के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

तलाशी अभियान के तीन घंटे बाद हेलिकाप्टर कर मलबा समुद्र में मिला। हादसे में मारे गए पांच कंपनी के अधिकारियों के शव बरामद कर लिए गए। लेकिन पायलट विजय कटोच और एक अन्य पायलट अभी तक लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed