हिमाचल में तीन महीने बाद हेली टैक्सी शुरू, पहले दिन सिर्फ तीन यात्री मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में करीब तीन माह बाद सोमवार को शुरू हुई हेली टैक्सी को पहले दिन यात्री नहीं मिले। अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। सोमवार को सिर्फ तीन लोगों ने ही हेली टैक्सी की सवारी की। चंडीगढ़ से शिमला के लिए सिर्फ एक व्यक्ति आया जबकि शिमला से दो लोगों ने ही भुंतर के लिए उड़ान भरी। राजधानी शिमला के समीप जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह चंडीगढ़ से सिर्फ एक व्यक्ति ने हेली टैक्सी की सवारी की।
इसके बाद भुंतर के लिए शिमला से दो लोग गए। भुंतर से शिमला के लिए हेली टैक्सी खाली आई। दोपहर बाद शिमला से चंडीगढ़ भी हेली टैक्सी बिना सवारी के ही गई। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में सिर्फ उन्हीं लोगों को हेली टैक्सी की सेवा मिलेगी, जो प्रदेश में रहने वाले हैं या बाहरी राज्य से किसी सरकारी काम के लिए यहां आ रहे हैं। व्यावसायिक गतिविधि के लिए हेली टैक्सी का अभी लोग प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
हेली टैक्सी की समयसारिणी
सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ से उड़ान, 10:30 बजे शिमला में लैंडिंग
दोपहर 01:15 बजे शिमला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान
10:50 बजे शिमला से भुंतर के लिए उड़ान, 11:40 बजे लैंडिंग
12:00 बजे भुंतर से शिमला के लिए उड़ान, 12:50 बजे शिमला पहुंचेंगे
शिमला से 10:50 बजे धर्मशाला के लिए उड़ान और 11:45 बजे लैंडिंग
धर्मशाला से शिमला के लिए 12:05 बजे उड़ान और 1:00 बजे लैंडिंग
प्रति सीट यह है किराया
- शिमला-धर्मशाला 4785 रुपये
- शिमला से भुंतर 3828 रुपये
- शिमला-चंडीगढ़ 3445 रुपये
किस-किस दिन मिलेगी सेवा
- शिमला-धर्मशाला के बीच मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हेली टैक्सी चलेगी
- शिमला-भुंतर के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को सेवा मिलेगी
- शिमला-चंडीगढ़ के बीच रविवार को छोड़कर शेष छह दिन मिलेगी हेली टैक्सी सेवा