{"_id":"5bf50dcabdec221c33789b84","slug":"heli-taxi-service-in-himachal-pradesh-by-state-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेली टैक्सी सेवा को चौबीस सीटर हेलीकॉप्टर की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेली टैक्सी सेवा को चौबीस सीटर हेलीकॉप्टर की दरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-चंडीगढ़ हेली टैक्सी सेवा पुन: चालू करने के लिए सरकार को चौबीस सीटर हेलीकॉप्टर की दरकार है। हेली टैक्सी सेवा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जाती रही हैं। इसके दोबारा लौटने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मुख्यमंत्री की सेवा में पहले चौबीस सीटर हेलीकॉप्टर प्रयोग में लाया जा रहा था। अब उनके लिए नौ सीटर हेलीकॉप्टर उपलब्ध है।
विज्ञापन
हेली टैक्सी के लिए मुख्यमंत्री के कहने पर उनका सरकारी हेलीकॉप्टर खाली समय में उपयोग में लाया जाता रहा था। करीब एक माह से 24 सीटर हेलीकॉप्टर खराब है। इसे मरम्मत के लिए भेजा गया है, जो अभी तक लौटकर नहीं आया है। हेली टैक्सी सेवा पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू की गई थी।
विज्ञापन
करीब एक माह से हेली टैक्सी सेवा ठप पड़ी है और सैलानियों को हेली टैक्सी सेवा से वंचित रहना पड़ा है। मुख्यमंत्री के सरकारी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने की है। राज्य पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजीत भारद्वाज ने बताया कि हेली टैक्सी में उपयोग होने वाला चौबीस सीटर हेलीकॉप्टर ठीक होकर नहीं आया है। जैसे ही हेलीकॉप्टर ठीक होकर लौटेगा, हेली टैक्सी सेवा पुन: बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन