फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heli taxi service from shimla to chandigarh from 4th june 2018

शिमला से चंडीगढ़ के लिए हैली टैक्सी होगी शुरू, सीएम का चॉपर होगा इस्तेमाल

Sat, 26 May 2018 01:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 26 May 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
heli taxi service from shimla to chandigarh from 4th june 2018

चार जून से शिमला से चंडीगढ़ के लिए हैली टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। हैली टैक्सी का किराया तय करने के लिए इन दिनों मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन हजार रुपये किराया तय होगा।

विज्ञापन


जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हैली टैक्सी चलेगी। एक ही दिन में शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला के बीच उड़ान भरी जाएगी। हैली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग ने होटल मालिकों के साथ बैठक की। बैठक में हैली टैक्सी सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में पहले चरण में शुरू की जाने वाली इस हैली टैक्सी के लिए मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

शुरूआत में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर किया जाएगा प्रयोग

heli taxi service from shimla to chandigarh from 4th june 2018

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम इस सेवा के चलते प्रभावित न हो इसके लिए फैसला लिया गया है कि हैली टैक्सी की उड़ान के दिन या उड़ान के समय के दौरान मुख्यमंत्री का ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं किया जाएगा जहां जाने के लिए मुख्यमंत्री को हैलीकाप्टर की जरूरत पड़े।

इसके अलावा यदि मुख्यमंत्री को किसी कार्यक्रम में हैलीकाप्टर से जाना होगा तो एक या दो घंटे के बाद हैली टैक्सी सेवा के लिए मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर उड़ान के स्थान पर पहुंचेगा। बैठक के दौरान होटल मालिकों ने हैली टैक्सी उड़ान को सुबह के बजाए दोपहर के समय शुरू करने की मांग की।

होटल मालिकों ने कहा कि शेड्यूल इस तरह से तय किया जाए कि लोग चंडीगढ़ से देश के अन्य राज्यों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट्स ले सकें।

पर्यटन विभाग के निदेशक सुदेश मोक्टा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर को शुरूआती समय के लिए हैली टैक्सी सेवा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य विकल्प भी तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed