{"_id":"613dea69305e967d663eb0d3","slug":"heli-taxi-service-between-dharamshala-to-chandigarh-fare-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेली टैक्सी: किराये में भारी कटौती, अब 5700 रुपये में पहुंचें धर्मशाला से चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेली टैक्सी: किराये में भारी कटौती, अब 5700 रुपये में पहुंचें धर्मशाला से चंडीगढ़
Mon, 13 Sep 2021 04:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Sep 2021 04:00 PM IST
सार
अब यात्री मात्र 5700 रुपये में यह सफर कर सकते हैं। इससे पहले यात्रियों से इसी रूट पर सफर करने के लिए आठ हजार रुपये के करीब किराया वसूला जा रहा था।
विज्ञापन
हेली टैक्सी (फाइल फोटो)
विस्तार
कोरोना काल में हेली टैक्सी कंपनी ने धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई यात्रा के किराये में भारी कटौती कर लोगों को राहत दी है। अब यात्री मात्र 5700 रुपये में धर्मशाला से चंडीगढ़ का हवाई सफर कर सकते हैं। वहीं धर्मशाला-शिमला रूट पर भी कंपनी किराया कम करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोरोना काल के बीच पुन: शुरू हुई पवन हंस हेली टैक्सी ने धर्मशाला-चंडीगढ़ वाया शिमला हवाई रूट पर किराये में भारी कटौती की है। अब यात्री मात्र 5700 रुपये में यह सफर कर सकते हैं। इससे पहले यात्रियों से इसी रूट पर सफर करने के लिए आठ हजार रुपये के करीब किराया वसूला जा रहा था। धर्मशाला-चंडीगढ़ वाया शिमला रूट पर यह हेली टैक्सी सप्ताह के मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को उड़ान भरती है।
विज्ञापन
वहीं कंपनी प्रबंधन की मानें तो इस हेली टैक्सी में शिमला-धर्मशाला हवाई ट्रैक पर भी किराये में कमी करने की योजना बना रही है। मौजूदा समय में गगल एयरपोर्ट से राजधानी शिमला के लिए कंपनी की ओर से 5003 रुपये वसूले जाते हैं। यह हेली टैक्सी धर्मशाला से 12 बजे चलती, एक बजे शिमला और एक बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचती है।
विज्ञापन
पवन हंस हैली टैक्सी ने धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट पर हवाई किराये में कमी है। अब यात्री 5700 रुपये में यह सफर कर सकते हैं। वहीं कंपनी धर्मशाला-शिमला रूट पर भी किराया कम करने की योजना बना रही है। - नैंसी धीमान, प्रभारी पवन हंस, गगल एयरपोर्ट।