फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heet singh brother raise question over uttarakhand chamoli rescue operation

उत्तराखंड के चमोली में लापता जीत सिंह के भाई ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठाए सवाल

Mon, 22 Feb 2021 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Feb 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Heet singh brother raise question over uttarakhand chamoli rescue operation
रेस्क्यू अभियान - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बीते 15 दिन पहले आई आपदा में लापता लोगों के परिजन रेस्क्यू अभियान धीमा चलने से नाराज हैं। उन्होंने रेस्क्यू अभियान को और तेज करने की मांग की है। इसके लिए एनटीपीसी और उत्तराखंड सरकार से कोई ठोस योजना बनाने की मांग की है। गौरतलब है कि सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदादेवी ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया था।

विज्ञापन


इसमें लापता हुए सैकड़ों लोगों में हिमाचल के लोग भी शामिल हैं। लापता डीजीएम जीत सिंह ठाकुर के छोटे भाई माजरा मेलियों निवासी घनश्याम ठाकुर समेत उनके परिजन प्रोजेक्ट स्थल पर डटे हैं। घनश्याम ने कहा कि रेस्क्यू अभियान काफी धीमा है। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड के पास कोई ठोस योजना नहीं है। टनल में रेस्क्यू के लिए पर्याप्त मशीनें नहीं हैं। 
विज्ञापन


एनटीपीसी के डीएम-एएम समेत स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से योजना के बारे में पूछने पर ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। आपदा के दौरान उनके बड़े भाई टनल में फंसे हैं। सामान्य स्तर पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। करीब 280 मीटर लंबी टनल है। इतने दिनों से करीब 160 मीटर तक ही पहुंच सके हैं। इससे रेस्क्यू में लंबा समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड भेजे गए पांवटा के एसडीएम एलआर वर्मा ने बताया कि शनिवार को भी तपोवन क्षेत्र में 5 शव मिले हैं। लापता लोगों के परिजनों से इनकी शिनाख्त करवाई जाएगी। रेस्क्यू अभियान काफी संवेदनशील है। शुरुआती दौर में आईटीबीपी ने झील के समीप अभियान चलाया था। अब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed