{"_id":"6842fe18ef2cc2909e041780","slug":"heena-of-khalag-school-came-first-in-speech-competition-shimla-news-c-19-sml1001-547171-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भाषण स्पर्धा में खलग \nस्कूल की हीना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भाषण स्पर्धा में खलग स्कूल की हीना प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग में मेहुल, नारा लेखन में आरुषि अव्वल
जूनियर वर्ग की नारा लेखन स्पर्धा में महक प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग की एनएसएस, एनसीसी और इको क्लब इकाई की ओर से पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित भाषण स्पर्धा में लक्ष्मीबाई सदन की हीना प्रथम रही। विवेकानंद सदन की कनिका ने दूसरा और टैगोर सदन की कनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन की मेहुल पहले, सुभाष सदन के प्रियांशित दूसरे और विवेकानंद सदन की वंदना तीसरे स्थान पर रहीं।
नारा लेखन में सुभाष सदन की आरुषि ने पहला, विवेकानंद सदन की सिमरन ने दूसरा और सुभाष सदन की शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन के दिव्यांश प्रथम, लक्ष्मीबाई के अर्नव द्वितीय और टैगोर सदन की निहारिका तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग के नारा लेखन में लक्ष्मीबाई की महक पहले, विवेकानंद के लक्ष्य दूसरे और विवेकानंद की रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। प्लास्टिक इकट्ठा करने की प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई सदन पहले और विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर बच्चों ने प्रांगण की सफाई की और फूल के पौधे रोपे। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ तन-मन का विकास हो सकता है। संवाद