फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall in himachal.

वीडियो: शिमला में बर्फबारी का लाइव नजारा

Thu, 15 Jan 2015 09:20 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal.

शिमला समेत हिमाचल के कई इलाकों में भारी हिमपात के चलते यातायात और संचार व्यवस्था ठप हो गई है। रोहतांग समेत लाहौल स्पीति में भी भारी हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


इससे कई जिलों में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि पानी और बिजली की आपूर्ति जारी रहने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। अब तक रोहतांग पर चार फुट से ज्यादा बर्फबारी की सूचना है।
विज्ञापन


वहीं, बारालाचा में लगभग तीन फुट बर्फ गिरने का अनुमान है। बर्फ बारी के कारण के कारण केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा और केलांग-कोकसर के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जिला प्रशासन ने मौसम साफ होने तक लोगों को एक गांव से दूसरे गांव न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपरी शिमला में भी मुसीबत

heavy snowfall in himachal.

वहीं, देर रात से शुरू हुई बर्फबारी ने उपरी शिमला को फिर से ठंड की चपेट में ले लिया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां भारी हिमपात होने की सूचना है वहीं निचले इलाकों में भी बारिश का क्रम लगातार जारी है। इससे बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है।

नारकंडा क्षेत्र में हुए हिमपात से राष्ट्रीय राजमार्ग 22 नारकंडा में बंद हो गया है। बुधवार सुबह से शिमला की ओर जाने वाली बसों को वाया बंसतपुर होकर भेजा गया। बुधवार को नारकंडा में 4 से 5 इंच बर्फबारी रिकार्ड की गई।

मौसम में आए बदलाव के बाद पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। हिमपात के कारण बसों की आवाजाही नारकंडा में पूरे दिन ठप रही।

क्लिक कर देखें लाइव वीडियो

heavy snowfall in himachal.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed