फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning in himachal on 14 september

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, जमकर बरसेंगे मेघ

Sun, 09 Sep 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning in himachal on 14 september

प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कुछ स्थानों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग की शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी बेअसर साबित हुई। अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को दिन भर प्रदेश में धूप खिली रही। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

heavy rainfall warning in himachal on 14 september

शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान में 33.4, हमीरपुर में 30.9, कांगड़ा में 30.3, सुंदरनगर-चंबा-बिलासपुर में 30.2, नाहन में 28.9, भुंतर में 28.6, सोलन में 27.3, धर्मशाला में 27.2, कल्पा में 23.0, शिमला में 22.9 और केलांग में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

उधर, शुक्रवार रात को नयनादेवी में 121, गोहर में 36, धर्मपुर में 34, बंगाणा में 31, चंबा में 27, हमीरपुर में 24, सरकाघाट-जुब्बड़हट्टी में 23, मंडी-सुंदरनगर में 21, ऊना में 20, पांवटा साहिब में 19, धर्मशाला में 18, बजौरा में 18, कसौली-नाहन-मनाली में 14, जोगिंद्रनगर में 13, सुजानपुर टीहरा में 12, पालमपुर में 9 और सराहन में 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed