फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning for himachal from 22 to 24 september

हिमाचल में तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 22 Sep 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Sep 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for himachal from 22 to 24 september
प्रदेश में शनिवार से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। 22 से 24 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


27 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सितंबर के अंत तक हिमाचल से मानसून विदा होगा।
भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रदेश में मौसम बदलना शुरू हो गया है। राजधानी शिमला और सोलन में शुक्रवार दोपहर बाद बादल बरसे।

 

कहां कितनी बारिश हुई

heavy rainfall warning for himachal from 22 to 24 september

सोलन में नौ मिलीमीटर और शिमला में 1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.8, बिलासपुर में 31.5, सुंदरनगर में 31.3, भुंतर में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।।

 

 हमीरपुर में 31.0, कांगड़ा में 30.4, नाहन में 30.2, चंबा में 29.1, सोलन में 27.2, धर्मशाला में 26.8, शिमला में 24.4, कल्पा में 23.5 और डलहौजी में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन को लेकर सचेत रहें सभी उपायुक्त

heavy rainfall warning for himachal from 22 to 24 september

राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने की मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि अपने जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रखें।

खराब मौसम को देखते हुए किसी भी प्रकार की विकट स्थिति से निपटने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं, ताकि जान माल की क्षति से बचा जा सके। 
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव डीसी राणा ने बताया कि विभाग की ओर से सभी जिलों में उपायुक्तों को पहले ही तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन

लोगों और पर्यटकों यहां जाने से रोका जाए

heavy rainfall warning for himachal from 22 to 24 september

ताकि राहत एव बचाव कार्यों में कोई परेशानी न आए। उपायुक्तों से कहा है कि वह अपने जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को पहले ही सचेत कर दें, ताकि समय पर बचाव कार्य किए जा सके।

इसके अलावा जिलों में नदियों और नालों के किनारे लोगों और पर्यटकों को जाने से रोका जाए, क्योंकि तेज बारिश के बाद इनमें जल स्तर काफी बढ़ सकता है।

बचाव एवं राहत के लिए बनाई गई टीमों तो तैनात कर दिया जाए। जिन क्षेत्रों में भूस्खलन होने की आशंका रहती है, वहां पर तत्काल वाहनों की आवाजाही रोक दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed