{"_id":"5b40d1354f1c1b86468b5144","slug":"heavy-rainfall-prediction-for-himachal-from-july-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर से करवट लेगा। प्रदेश में सोमवार से मानसून फिर सक्रिय होगा। 11 जुलाई को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी व चंबा के कुछ
विज्ञापन
क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 13 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इससे राज्य में फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान
रविवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से पारा और चढ़ गया है।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, भुंतर में 35.2, कांगड़ा मे 33.8, बिलासपुर में 34.3, हमीरपुरमें 34.4, चंबा में 33.4, सोलन में 30.2, सुंदरनगर में 34.4, धर्मशाला में 29.4 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, भुंतर में 35.2, कांगड़ा मे 33.8, बिलासपुर में 34.3, हमीरपुरमें 34.4, चंबा में 33.4, सोलन में 30.2, सुंदरनगर में 34.4, धर्मशाला में 29.4 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।