फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rainfall landslides in himachal pradesh

हिमाचल में मूसलाधार बारिश, नाले में आई बाढ़ से लोगों ने टेंट में गुजारी रात

Thu, 03 Aug 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Aug 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall landslides in himachal pradesh

प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं। कुल्लू और लाहौल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश से कुल्लू में लाखों का नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत भी मिली।

विज्ञापन


शाम को फिर मौसम खराब हो गया। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। जिला कांगड़ा में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन के चलते रेलवे विभाग ने आगामी आदेशों तक सभी रेलगाड़ियां बंद कर दी हैं। 

विज्ञापन

लोगों ने टेंट में गुजारी रात

Heavy rainfall landslides in himachal pradesh

उधर, भूस्खलन से जिला कुल्लू में एनएच-305 समेत करीब डेढ़ दर्जन सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया है। ब्यास नदी उफान पर होने से प्रशासन ने सरवरी तथा भुंतर में नदी किनारे रहने वाले प्रवासी लोगों को सुरक्षित जगह पर भेज दिया है।

जिला के प्राइमरी स्कूल जिंदौड़ के भवन पर चट्टान गिरने से 10 लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि लगवैली के सूमा में एक निजी हाइडल प्रोजेक्ट की पेनस्टॉप पाइप भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के करपट नाले में आई बाढ़ से दहशत में गांव के लोगों ने रात टेंट में गुजारी।

Heavy rainfall landslides in himachal pradesh

जिला चंबा में भी बुधवार को बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। रखालू माता मंदिर के पास झरने में पानी का जलस्तर बढ़ने से चंबा-तीसा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया। बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ। ऊना जिला मुख्यालय में सुबह के समय जोरदार बारिश हुई।

बारिश से कई जगह मक्की की फसल और सड़कों को नुकसान हुआ है। हालांकि, उपमंडल अंब, बंगाणा के गांवों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। राजधानी शिमला में सुबह छह बजे से लेकर दस बजे तक बारिश होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों सहित कर्मचारियों को भीगते हुए आफिस पहुंचना पड़ा। सुबह साढ़े दस के करीब बारिश कुछ कम हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। राजधानी में देर शाम तक मौसम साफ रहा। बारिश से शहर में पेड़ों और डंगों के गिरने का क्रम जारी रहा।

विज्ञापन

गर्वनमेंट प्रेस भवन पर गिरा चीड़ का पेड़, अफसर घायल

Heavy rainfall landslides in himachal pradesh

103 टनल के समीप सेंट्रल गर्वनमेंट प्रेस भवन पर चीड़ का पेड़ गिरा, जिसमें एक अफसर घायल हो गया। जिला सिरमौर में हल्की बूंदाबांदी के बीच दिन भर कई क्षेत्रों में धुंध छाई रही। इस कारण वाहन चालकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

रामपुर में 60 फलदार पेड़ों को नुकसान 
रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के शरण में करीब 30 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है और रामपुर से वाया सुंगरी रोहड़ू संपर्क मार्ग पूरी तरह से कट गया है। करीब 60 फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। 

आज कुछ स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र ने वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शेष जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.7, धर्मशाला में 28.2, ऊना में 29.2, कांगड़ा में 28.7, सोलन में 25.5, नाहन में 24.4, सुंदरनगर में 29.5, भुंतर में 28.0, कल्पा में 20.6, हमीरपुर में 25.1, मंडी में 26.7, बिलासपुर में 29.8 और मनाली में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed