फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rainfall in himachal, one died in landslide.

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, महिला की मौत, अलर्ट जारी

Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in himachal, one died in landslide.
ब्यास का जलस्तर बढ़ने से दवाडा के पास राजमार्ग पर ब्यास की लहरें टकरा रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी है। प्रदेश में जारी बारिश के चलते जिला मंडी में मलबा गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। जिला चंबा में बारिश के चलते मणिमहेश यात्रा बाधित हुई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी घरों और खेतों में घुसने से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जिला मंडी की गुम्मा पंचायत के पटयूड गांव में भूस्खलन से रसोई घर में मलबा गिरने के चलते एक महिला की मौत हो गई। एनएच 21 पर ब्यास का जलस्तर बढ़ने से दवाडा के पास राजमार्ग पर ब्यास की लहरें टकरा रही हैं।
विज्ञापन


बढ़ते जलस्तर को देखकर प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर एहतियातन यातायात रोक दिया है। बरोट क्षेत्र के तहत बरोट-घटासनी मार्ग भी कई घंटे बाधित रहा। जिला में ब्यास नदी सहित नाले व खड्ड उफान पर हैं। जिला चंबा में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को दिन भर जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद जारी किया अलर्ट

Heavy rainfall in himachal, one died in landslide.
प्रशासन ने बारिश को देखते हुए मणिमहेश यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है - फोटो : अमर उजाला

चंबा-भरमौर समेत कई अन्य व्यस्त मार्गों पर दिन भर पत्थर गिरते रहे। मणिमहेश में गुई नाला के पास भूस्खलन से यात्रा प्रभावित हो गई। भरमौर प्रशासन ने बारिश को देखते हुए मणिमहेश यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है और बारिश के दौरान अपने पड़ाव से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

कांगड़ा जिले में भी शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा। कुल्लू में सरवरी नदी उफान पर आने के कारण झुग्गी झोपड़ियों में पानी घुस गया। नदी उफान में होने के कारण लोग करीब एक घंटे पुलिया भी क्रॉस नहीं कर सके।

जिला भर में करीब आधा दर्जन रूटों में भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ है। ऊना में शुक्रवार रात से शुरू बारिश का क्रम शनिवार दोपहर तक जारी रहा। भारी बारिश ने मक्की की फसल बुरी तरह तहस-नहस कर दी है।

कई क्षेत्रों में कल भी जारी रहेगा बारिश का दौर

Heavy rainfall in himachal, one died in landslide.
प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

शनिवार को शिमला में 21.6, धर्मशाला में 26.4, ऊना में 27.8, नाहन में 28.3, सोलन में 26.5, सुंदरनगर में 26.4, भुंतर में 23 और कल्पा मे 16.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed