फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall in himachal, one died.

हिमाचल: भारी बारिश से तबाही जारी, श्रीखंड यात्री की मौत

Wed, 08 Jul 2015 08:23 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in himachal, one died.

हिमाचल में कई स्थानों पर भारी बारिश का कहर जारी है। ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने से ठंड भी बढ़ गई है। इससे श्रीखंड यात्री की भी मौत हो गई है। समय से पहले श्रीखंड यात्रा पर अपने दोस्तों के साथ निकले सोलन के कसौली के कुठाढ़ निवासी युवक की बीच रास्ते में ठंड से मौत हो गई।

विज्ञापन


नेत्रप्रकाश (28) की 10 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित थाचड़ू में तबीयत खराब हो गई। यहां उसने दम तोड़ दिया। उसके दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि निरमंड पुलिस के एक दल को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया है। अब शव को नीचे लाने की तैयारी की जा रही है। यहां मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन

11 तक भारी बारिश की चेतावनी

heavy rainfall in himachal, one died.

चार जुलाई से जत्थे में शामिल सात युवाओं का दूरसंचार संपर्क कट गया था। परिजन जब तक निरमंड पहुंचे तो उन्हें फोन से सूचना मिली। एसडीएम आनी डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने अपील की कि जब तक यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हो जाती श्रद्धालु यात्रा पर न जाएं। बता दें कि आधिकारिक तौर पर 17 जुलाई से श्रीखंड यात्रा शुरू होगी, लेकिन श्रद्धालु पहले ही रवाना हो जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला में एक घंटे तक भारी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रविवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। उधर, विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे में फाहे गिरे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार अगले चार दिनों 11 जुलाई तक एक दो क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी है जबकि 12 जुलाई तक मौसम ऐसे ही खराब बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed