फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall in himachal, four died.

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, चार की मौत

Tue, 07 Jul 2015 09:18 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in himachal, four died.

हिमाचल में हो रही भारी बारिश से हुए विभिन्न हादसों में दो मासूमों सहित चार की लोगों की जान चली गई है। यहां अगले दो दिन तक मौसम और कहर बरपाएगा। ऊना के बंगाणा उपमंडल की राजपुरा खड्ड में दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


अंकिता (11) और सौरव (13) पशु चराने गए थे और हादसे का शिकार हो गए। मनाली के रांगड़ी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक बाइक सवार की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। सोलन के बद्दी में छत से बारिश का पानी हटाने गए मोहम्मद सद्दाम (24) की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बद्दी की सरसा नदी में आई बाढ़ से आधा दर्जन अस्थायी पुल बह गए हैं जिससे 12 गांवों का संपर्क कट गया है। बारिश से प्रदेश भर में तीन दर्जन से अधिक सड़कें मलबा गिरने से बाधित हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 तक भारी बारिश की चेतावनी

heavy rainfall in himachal, four died.

सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश से ब्यास, रावी और स्वां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन पहले ही ही अलर्ट पर हैं। नदियों के किनारे बसे लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। बारिश से कुल्लू-मनाली के होटलों में 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी गिर गई है। सैलानी मौसम को देखते प्रदेश का रुख नहीं कर रहे हैं।

हिमाचल में एक सप्ताह तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 जुलाई तक सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए कुछ स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पारे में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed