{"_id":"da9cb78c3689bafeb22efdf203d5ed08","slug":"heavy-rainfall-danger-to-circular-road-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खतरा, शिमला में ठप हो सकता है ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खतरा, शिमला में ठप हो सकता है ट्रैफिक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Jul 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला की लाइफ लाईन सर्कुलर रोड पर एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही थम सकती है। मंगलवार को लिफ्ट के पास निर्माणाधीन पार्किंग के पीछे सड़क का डंगा ढह गया। जमीन बैठने से मैट्रोपोल के सामने वन विभाग के पुराने दफ्तर को भी खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन
तीन महीने पहले मार्च में भी सर्कुलर रोड का डंगा ढह गया था जिस कारण सर्कुलर रोड बंद होने से दो महीने लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। लिफ्ट के नजदीक निर्माणाधीन पार्किंग के पीछे लगे डंगे में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दरारें आ गईं। डंगे को बचाने के लिए लगाए ड्रम गिर गए।
विज्ञापन
जमीन बैठने के कारण सर्कुलर रोड के किनारे बने फुटपाथ को भी खतरा पैदा हो गया है। ऐहतियात के तौर पर लिफ्ट के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने सड़क किनारे से लोगों की पैदल आवाजाही रोक दी। इस दौरान जाम लगने से वाहनों की कतारें लिफ्ट से लेकर ओल्ड बस स्टैंड और दूसरी ओर टालैंड तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पार्किंग के पीछे डंगे और सड़क में तीन माह पहले मार्च में ही दरारें पड़ गई थीं। ‘अमर उजाला’ ने इसे लेकर प्रशासन को आगाह भी किया था लेकिन तीन महीने पहले जिस स्थान पर सड़क ढही सिर्फ वहीं पक्का डंगा लगाया गया और बाकी सड़क छोड़ दी गई।