फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy rain snowfall warning in Kinnaur himachal Pradesh

Himachal Weather: किन्नौर में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, ऊंचे इलाकों में न जाएं पर्यटक

Fri, 17 Mar 2023 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Mar 2023 05:31 PM IST
सार

उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले के लोग और पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने घरों में सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
Heavy rain snowfall warning in Kinnaur himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

किन्नौर जिले में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। 19 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की आंशका जताते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले के लोग और पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने घरों में सुरक्षित रहें। पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स और नागरिकों से आग्रह किया कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01786 223155, 8580819827, 223155,51,52,53,54, 945945787 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed