फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rain in himachal roof collapse woman escapes by jumping from window

मकान की छत गिरी, महिला ने खिड़की से छलांग लगाकर बचाई जान

Sun, 18 Aug 2019 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग(रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग(रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in himachal roof collapse woman escapes by jumping from window
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बारिश को लेकर प्रदेश सरकार ने रेड अलर्ट कर रखा था, लेकिन शिमला के ठियोग के साथ लगती जैस पंचायत के धराल गांव की 50 वर्षीय गीता देवी को क्या मालूम था कि यह कहर उस पर टूट पड़ेगा। गीता देवी अपने घर में अकेली रहती है। उसके पति की करीब चार वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। अपनी बेटी की शादी करवाने के बाद गीता देवी अकेले ही अपना गुजारा कर रही है।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब तीन बजे बरसात ने अपना रौद्र रूप दिखाया, देखते ही देखते गीता के घर की छत गिर गई। उस वक्त गीता जाग रही थी। हालांकि गीता देवी हादसे के दौरान घायल भी हो गई, लेकिन उसने हिम्मत नही हारी। सूझबूझ से काम लेते 50 वर्षीय गीता देवी ने खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इस दौरान गीता देवी के कान और पैर में चोटें आई। ग्रामीणों ने गीता देवी को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां उसका उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने गीता को वापस घर भेज दिया है। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारियों ने आकर मौके का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed