फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy rain in Dharamshala : Flash Flood in Himachal Pradesh Due to Heavy Rain, Vehicles Swept Away Many Houses Damaged

तबाही: हिमाचल में मूसलाधार बारिश, कागज की तरह बहीं गाड़ियां, मनाली का चंडीगढ़ से संपर्क कटा

Mon, 12 Jul 2021 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Jul 2021 06:20 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे तक पालमपुर में 160 मिमी और धर्मशाला में 160 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन
Heavy rain in Dharamshala : Flash Flood in Himachal Pradesh Due to Heavy Rain, Vehicles Swept Away Many Houses Damaged
मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में गाड़ियां बह गईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में नाले में उफान आने पर सड़क पर पानी का तेज बहाव आ गया, जिससे पार्किंग में गाड़ियां बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से लोगों में दहशत है। जिला कुल्लू में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। सोमवार तड़के से हो रही भारी बारिश से जिले का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे तक पालमपुर में 160 मिमी और धर्मशाला में 130 मिमी बारिश हुई है।

पागलनाला में बाढ़ आने से औट-लारजी-सैंज मार्ग बंद हो गया। यहां सब्जियों के साथ निगम की बसें व अन्य वाहन फंसे गए हैं। जिला में करीब 15 से अधिक सड़कों पर भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गई है। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसें फंस गई है। ब्यास, पार्वती, सरवरी खड्ड सहित जिला के नदी-नाले उफान पर हैं। मानसून की पहली बरसात में ही कुल्लू शहर पानी-पानी हो गया है। सड़क व रास्तों में जगह-जगह पानी के तालाब बनने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर झमाझम बारिश होने से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। सेब और अन्य फसलों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मंगलवार तक जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वह नदी नालों के समीप न जाएं। 


निनाब में गिरी गाड़ी
लाहौल के उदयपुर से आठ किलोमीटर पीछे किशोरी गांव के सामने एक गाड़ी के चिनाब नदी में गिरकर डूबने की सूचना है। वहीं, कुल्लू-मंडी को जोड़ने वाला बजौरा संपर्क मार्ग भूस्खलन के चलते ठप है। औट टनल से वाहन भेजे जा रहे हैं।

मनाली का चंडीगढ़ से संपर्क कटा
मंडी-कुल्लू-मनाली एनएच का संपर्क शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़ से पूरी तरह से कट गया है। मंडी से करीब नौ किमी दूर सात मील के संदली के पास भूस्खलन से यातयात पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं वैकल्पिक मंडी-बजौरा मार्ग कनोज के पास बंद हो गया है। पर्यटकों के सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। यात्रियों को बारिश के बीच भारी असुविधाओं का सामान करना पड़ा है। एनएचएआई और लोनिवि के कर्मचारी दोनों मार्गों की बहाली के लिए तैनात हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि दोनों तरफ से यातायात बाधित है। लोनिवि के कर्मचारी मार्ग बहाली में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed