फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy rainfall alert in Himachal for two days, it rained clouds in Shimla

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में झमाझम बरसे बादल

Mon, 12 Sep 2022 09:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Sep 2022 09:59 PM IST
सार

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Heavy rainfall alert in Himachal for two days, it rained clouds in Shimla
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। 4:25 बजे से 4:55 तक शहर में छह मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। 15 और 16 सितंबर को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार शाम तक प्रदेश में 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 13, कुल्लू में सात, चंबा में चार और सोलन में एक सड़क बंद है। 

विज्ञापन


खलीनी में सड़क धंसी, पोल ढहने से घंटों गुल रही बिजली
राजधानी शिमला में खलीनी क्षेत्र में सोमवार सुबह भूस्खलन से सड़क धंस गई। सड़क धंसने के साथ पेड़ भी ढह गए। इसका मलबा निचली ओर बने मकानों पर चला गया जिससे छत को नुकसान पहुंचा है। जमीन धंसने से यहां बिजली का पोल भी ढह गया। इसके चलते सुबह 7:30 से करीब 11:00 बजे तक इस इलाके में बिजली गुल रही। बिजली न होने से सुबह स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।  कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लंबा भी खलीनी में किसी परिचित के घर ठहरी थीं। शिकायतों के बावजूद जब सुबह 9:00 बजे तक बिजली नहीं आई तो अल्का लांबा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि राजधानी में ही बिजली के यह हाल है तो गांवों में क्या दशा होगी।
विज्ञापन


लिखा कि सुबह से लेकर 9:05 बजे तक बिजली का अता पता नहीं हैं। इससे सरकार के 24 घंटे बिजली के दावों की पोल खुल रही है।  अल्का लांबा ने कहा कि सड़क पर पोल ढहा था जबकि घंटों बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं था। इससे हादसा भी हो सकता था। इस बारे में बिजली बोर्ड को लोगों ने शिकायतें भी की लेकिन घंटों तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा था। हालांकि, बिजली बोर्ड ने दावा किया खलीनी में पोल ढहने की सूचना के बाद तुरंत सप्लाई काट दी थी। इसके बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पोल लगाने का काम शुरू करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल ढहने से बाधित हुई आपूर्ति : गुप्ता 
अधिशासी अभियंता तनुज गुप्ता ने बताया कि दोपहर से पहले ही खलीनी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। पोल ढहने से आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन प्राथमिकता के आधार पर इसे बहाल किया है।


पूर्व भाजपा पार्षद ने भी उठाए सवाल
खलीनी से पूर्व भाजपा पार्षद पूरनमल ने भी सवाल उठाए। कहा कि सड़क पर 20 दिन पहले दरारें पड़ चुकी थीं। इस बारे में नगर निगम को कई बार कहा। लेकिन मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। रविवार शाम हुई बारिश से यह सड़क धंस गई। उधर, निगम प्रशासन का कहना है कि सड़क के नीचे की तरफ एक भवनमालिक खुदाई कर रहा था। इसके चलते यह सड़क धंस गई। अब इसे नोटिस दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed