फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy cuts in permit fees for city-bound and restricted streets

Shimla News: शहर के बंधित और प्रतिबंधित सड़कों के लिए परमिट शुल्क में भारी कटौती

Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy cuts in permit fees for city-bound and restricted streets
अब 8 हजार में बंधित और तीन हजार रुपये में प्रतिबंधित मार्ग का बनेगा परमिट, छह माह की अवधि के लिए भी बन सकेगा पास सरकार ने संशोधन अध्यादेश कर जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश सरकार ने शिमला सड़क उपयोगकर्ता एवं पैदल यात्री (सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा) अधिनियम संशोधन अध्यादेश-2026 अधिसूचित कर दिया है।
नए अध्यादेश के तहत शिमला शहर की बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर चलने वाले निजी वाहनों के परमिट शुल्क में भारी कटौती की है। इसके साथ ही पहली बार छह माह की अवधि के लिए भी परमिट जारी करने का प्रावधान किया है। नए प्रावधानों के अनुसार बंधित सड़कों के लिए निजी वाहनों का वार्षिक परमिट शुल्क 15,000 रुपये से घटाकर 8,000 रुपये प्रति वाहन प्रति सड़क कर दिया गया है। वहीं प्रतिबंधित सड़कों के लिए वार्षिक शुल्क 5,000 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये प्रति वाहन प्रति सड़क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


अध्यादेश के तहत अब वाहन मालिक छह माह की अवधि के लिए भी परमिट बनवा सकेंगे। इसके लिए बंधित सड़क का शुल्क 4,500 रुपये और प्रतिबंधित सड़क का शुल्क 2,000 रुपये तय किया है। इससे पहले छह माह या उससे कम अवधि के लिए परमिट जारी करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में जिन वाहन मालिकों को कुछ महीनों के लिए परमिट की जरूरत होती थी, उन्हें पूरे वर्ष का शुल्क देना पड़ता था। सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों से ऐसे वाहन मालिकों को आर्थिक राहत मिलेगी और जरूरत के अनुसार कम अवधि का परमिट उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं बंधित और प्रतिबंधित मार्ग
बंधित मार्गों में छोटा शिमला चौक से शिमला क्लब (मालरोड), लोअर बाइफरकेशन आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार, जोधा निवास से रिट्ज, होटल व्हाइट से रिगल सिनेमा, कनेडी हाउस चौक से गॉर्टन कैसल (मालरोड), एसबीआई चौक से सेंट्रल टेलीग्राफ ऑफिस, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी, यूएस क्लब इंटरजेक्शन से कोंबरमेयर पुल (मालरोड) और ऑकलैंड हाउस स्कूल से होटल व्हाइट मार्ग शामिल हैं। प्रतिबंधित मार्गों में कार्ट रोड से उपायुक्त कार्यालय, संजौली चौक से लोअर बाइफरकेशन आईजीएमसी (लक्कड़ बाजार), फॉरेस्ट लॉज रामचंद्रा चौक से जोधा निवास वाया यूएस क्लब, शेलेट डे स्कूल से जोधा निवास पार्किंग क्रॉसिंग मालरोड से हाईकोर्ट, रिगल सिनेमा से जोधा निवास पार्किंग क्रॉसिंग मालरोड से हाईकोर्ट तथा रिगल सिनेमा से जोधा निवास वाया उपायुक्त कार्यालय रेजीडेंस-होटल ड्रीम लैंड मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article