{"_id":"573728a14f1c1bb36b91a425","slug":"heatwaves-una-at-41-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तपा हिमाचल, ऊना का पारा 41 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तपा हिमाचल, ऊना का पारा 41 डिग्री के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 May 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
ऊना में सबसे अधिक 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पारा फिर चढ़ गया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना में सबसे अधिक 41.8 अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में 20 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि, 16 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 27.6, सुंदरनगर में 36.1, भुंतर में 35, धर्मशाला में 30.6, नाहन में 34.6, सोलन में 31.5, मंडी में 33.1, हमीरपुर में 37.1, बिलासपुर में 37.2, कांगड़ा में 35.2, मनाली में 25.6, कल्पा में 22 और केलांग में 21.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन