{"_id":"a373191141553f486652e6db908afa29","slug":"heat-waves-mercury-rise-to-42-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बेहाल, पारा पहुंचा 42 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बेहाल, पारा पहुंचा 42 पार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 29 May 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भले ही ऊना जिले का पारा 41.8 डिग्री रहा। लोग दिनभर झुलसते रहे, लेकिन शुक्रवार को फिर से मौसम खराब रहेगा। मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश भर में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। एक जून को भी मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में मौसम खराब रहेगा।
हालांकि, वीरवार को शिमला सहित कई जगहों में शाम को बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवाएं चलीं। शिमला का दिन का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा सुंदरनगर 37.0, भुंतर 34.5, कल्पा 24.6, धर्मशाला 29.8, नाहन 34.6, सोलन 33.0, कांगड़ा 37.5 और मनाली का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 30 मई से मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है और 31 को भी प्रदेश भर के कई इलाकों में बारिश होगी। 2 जून से मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन