फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heart attack to hrtc driver at chamba.

चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा और फिर..

Sun, 26 Apr 2015 11:06 PM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
heart attack to hrtc driver at chamba.

सवारियों से भरी बस लेकर चालक अभी आधे रास्ते में ही था कि उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। सीने में ऐसा दर्द उठा कि चालक बेबस हो गया। मगर उसने हिम्मत नहीं हारी और सवारियों की जान सुरक्षित बचा ली।

विज्ञापन


यह मामला हिमाचल के चंबा में सामने आया। यहां चुवाड़ी में द्रम्मण से सुबह सात बजे चंबा आ रही एचआरटीसी बस के चालक को चलती बस में दिल का दौरा पड़ गया। दर्द से चालक अपनी सीट पर बेबस नजर आने लगा।
विज्ञापन


मगर हिम्मत न हारते हुए चालक ने सवारियों से भरी हुई बस को किनारे खड़ा कर दिया और सीट पर ही बेसुध हो गया। पूछने पर बस के परिचालक को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अस्पताल पहुंचाया चालक

heart attack to hrtc driver at chamba.

इस पर बस के परिचालक ने एचआरटीसी कार्यालय चुवाड़ी में इस बारे में इतलाह दी, जहां से एक अन्य चालक मौके पर पहुंचा और दर्द से कराह रहे चालक को टैक्सी में बैठा कर चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर कर दिया गया।

जिस समय यह घटना हुई चालक चुवाड़ी अस्पताल से महज दस मिनट की दूरी पर था। दूरी ज्यादा होने व समय पर स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से स्थिति गंभीर हो सकती थी। इसकी पुष्टि करते हुए एचआरटीसी चुवाड़ी के निरीक्षक जीवन कुमार ने बताया कि जैसे उन्हें इसकी सूचना मिली उन्होंने निजी वाहन के माध्यम से एक चालक को मौके पर भेज दिया।

वहां से दर्द से जूझ रहे चालक जीवन सिंह निवासी सदवां निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा को टैक्सी में बैठा कर फौरन चिकित्सालय लाया गया। जबकि दूसरा चालक सही सलामत बस को चुवाड़ी बस स्टैंड पर ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed