फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hearing on accused's bail plea postponed till October 18

गुड़िया मामलाः आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई 18 अक्तूबर तक टली

Thu, 05 Oct 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Oct 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Hearing on accused's bail plea postponed till October 18

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया मर्डर केस के आरोपी आशीष चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई 18 अक्तूबर के लिए टल गई। बुधवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जांच से जुड़े कुछ दस्तावेज कोर्ट को दिखाए। 

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अदालत में मामले की जांचकर्ता अधिकारी उपस्थित रहीं। सीबीआई की ओर से इस मामले में सील्ड कवर में स्टेटस रिपोर्ट एक दिन पहले मंगलवार को ही पेश की जा चुकी है। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने इस मामले की जांच अधिकारी को अगली सुनवाई को भी कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


गुड़िया मामले में हिरासत में चल रहे आशीष चौहान ने खुद को बेकसूर बताते हुए जमानत याचिका दायर की है। प्रार्थी के अनुसार 22 जुलाई को सीबीआई की ओर से उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 302, 34, 120 बी और पॉस्को अधिनियम की धारा - 6 के तहत शंका के आधार पर मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी के अनुसार इस मामले में जांच पूरी कर ली गई है और वह न्यायिक हिरासत में है। प्रार्थी के अनुसार उसके खिलाफ सीबीआई जांच में भी कोई तथ्य नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर उसे हिरासत में रखा जाए। इस मामले में उससे कोई रिकवरी भी नहीं की जानी है। मामले पर सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी।

पथरी बता अब कांस्टेबल पहुंचा अस्पताल

Hearing on accused's bail plea postponed till October 18

गुड़िया प्रकरण में न्यायिक हिरासत में चल रहे एक और आरोपी की तबीयत बिगड़ गई है। कांस्टेबल रफीक को इलाज के लिए कंडा जेल से आईजीएमसी लाया गया। इसे पथरी की समस्या बताई जा रही है।

इसे डॉक्टरों की निगरानी में उपचार दिया गया। आईजी जैदी के कंडा जेल जाने के बाद अब एक आरोपी खराब स्वास्थ्य की शिकायत को लेकर आईजीएमसी पहुंचा है। बुधवार सुबह उसेे आईजीएमसी लाया गया। कांस्टेबल ने डॉक्टरों को बताया कि उसे पथरी है। 

इधर, डॉक्टरों का कहना है कि समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी रफीक को पथरी की समस्या होने के कारण कंडा जेल से उपचार के लिए लाया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने उसे उपचार दिया। डॉ. रमेश ने कहा कि इसकी हालत सामान्य है। दोपहर बाद पुलिस उसे अपने साथ कंडा जेल ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed