फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hearing in NGT regarding Kullu Manali hotels

कुल्लू-मनाली के होटलों पर आज सुनवाई करेगा एनजीटी

Wed, 19 Sep 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 19 Sep 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
hearing in NGT regarding Kullu Manali hotels

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) दिल्ली में 19 सितंबर को कुल्लू-मनाली के होटलों पर सुनवाई करेगा। प्रदेश सरकार की ओर से एनजीटी में अब तक 699 होटलों की जांच रिपोर्ट पेश की गई है। बुधवार को होने वाली इस सुनवाई पर होटलियरों की नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण की रिपोर्ट में सरकार ने सबसे अधिक 578 होटलों की जांच रिपोर्ट 650 पेजों में सौंपी है। इसमें होटलों में भारी खामियों के चलते होटलियरों में हड़कंप मचा है। पर्यटन विभाग में पंजीकृत 699 होटलों में करीब 300 से अधिक होटलों में कमियां पाई गई हैं।
विज्ञापन


इसमें 1090 से अधिक होटल अवैध हैं। पंजीकृत होटलों के पास न तो होटलों को चलाने के लिए पर्यटन विभाग की अनुमति है और न ही प्रदूषण बोर्ड, आईपीएच-टीसीपी का एनओसी है। जिन होटलों के पास अनुमति है, वे सरकार को चकमा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स चोरी के लिए होटलों में कमरों की संख्या कम दर्शायी गई है जबकि जांच में होटलों में कमरों की संख्या दोगुना पाई गई है। यह खेल माल रोड मनाली से लेकर पूरे शहर में पाया गया है।


एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि कुल्लू मनाली के होटलों की सुनवाई एनजीटी दिल्ली में 19 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि एनजीटी का जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed