{"_id":"6104469e8ebc3e58553b81d8","slug":"health-sucentre-satlai-shimla-news-sml3787253134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के पैसे की बर्बादी : अपना भवन खाली, किराये पर हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के पैसे की बर्बादी : अपना भवन खाली, किराये पर हेल्थ सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सतलाई पंचायत में 35 लाख रुपये से बना रखा है उपस्वास्थ्य केंद्र भवन
अभी किराये के भवन में चल रहा स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते पंचायत सतलाई में बना हेल्थ सब सेंटर भवन डेढ़ साल से खंडहर होने की कगार पर है। विभाग ने यह उप स्वास्थ्य केंद्र सतलाई में एक किराये के कमरे में चला रखा है, वहीं खुद का भवन खाली पड़ा है। भवन बन जाने के बावजूद इसमें उपस्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट नहीं हो रहा। विभाग की इस लापरवाही से सरकार को बेवजह चूना लग रहा है। स्थानीय विधायक अनिरुद्ध सिंह ने बीते दिनों सतलाई के प्रवास के दौरान इस मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही है।
लोक निर्माण विभाग ने इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूरा करके 29 फरवरी 2020 को बीएमओ मशोबरा को भवन सौंप दिया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद इसमें उप स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट नहीं किया। इस भवन में रोगी जांच कक्ष, प्रसूति गृह के अलावा कर्मचारी आवास सुविधा उपलब्ध है। इस निर्माण पर 35 लाख रुपये खर्च किए हैं। भवन में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक साल के दौरान विभाग स्थानीय पंचायत से इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र क्यों नहीं ले पाया। पंचायत का मुख्यालय भी सतलाई में है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर रोष है।
जल्द अपने भवन में शिफ्ट होगा स्वास्थ्य केंद्र
बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र को शीघ्र ही विभागीय भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। स्थानीय पंचायत से बिजली और पानी के कनेक्शन लगाने के लिए एनओसी नहीं लिया गया था, जिस कारण इस भवन में शिफ्ट नहीं हो सके।