{"_id":"628b9fa16cef427e4452fefc","slug":"health-services-gas-test-facility-in-medical-colleges-and-hospitals-notice-to-the-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Services: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में हांफी टेस्ट सुविधा, कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Services: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में हांफी टेस्ट सुविधा, कंपनी को नोटिस
Mon, 23 May 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 10:59 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने कंपनी को नोटिस जारी कर सप्ताह के भीतर काम शुरू करने को कहा है। प्रदेश के सरकारी अस्पताल परिसरों में स्थापित निजी लैबों में 233 टेस्ट निशुल्क होने हैं। करार के मुताबिक कंपनी से समय रहते टेस्ट करवाने की बात कही गई है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस ओर पहल नहीं की है।
विज्ञापन
अस्पतालों में टेस्ट(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में टेस्ट सुविधा हांफ गई है। एसआर लैब को अस्पतालों से अपना सामान समेटे हुए दो दिन बीत गए हैं, लेकिन नई कंपनी ने अस्पताल परिसरों में टेस्ट करवाने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित नहीं किया है। सरकार ने पुणे की कंपनी को टेंडर दिया है। मरीजों को सरकारी प्रयोगशालाओं में टेस्ट करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। समय पर रिपोर्ट के लिए मरीज निजी प्रयोगशाला में टेस्ट करवाने पर मजबूर हैं। इधर, प्रदेश सरकार ने कंपनी को नोटिस जारी कर सप्ताह के भीतर काम शुरू करने को कहा है। प्रदेश के सरकारी अस्पताल परिसरों में स्थापित निजी लैबों में 233 टेस्ट निशुल्क होने हैं।
विज्ञापन
करार के मुताबिक कंपनी से समय रहते टेस्ट करवाने की बात कही गई है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस ओर पहल नहीं की है। उल्लेखनीय है कि पहले अस्पतालों में 11 तरह की श्रेणियों में आने वाले मरीजों को ही निशुल्क टेस्ट की सुविधा मिलती थी। अब सभी मरीजों को निशुल्क टेस्ट सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन भी शामिल हैं। स्वास्थ्य प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि तीन-चार दिन के भीतर कंपनी आधारभूत ढांचा स्थापित करने जा रही है। कंपनी की मशीनें आनी शुरू हो गई हैं। नई कंपनी सरकार को 41 फीसदी तक टेस्ट में छूट देगी। मरीजों के टेस्ट की यह राशि सरकार वहन करेगी। मरीजों से टेस्ट से पैसे नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन