फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: वर्करों के बनेंगे मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, कॉकरोच भगाने के लिए करवाना होगा पेस्ट कंट्रोल

Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
खास खबर
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित होटलों और मिठाई की दुकानों में मरे हुए कॉकरोच मिलने के बाद विभाग सख्त
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने होटल और मिठाई विक्रेताओं को जारी किए निर्देश

शहर में अधिकांश दुकानों की दीवारों और अलमारियों में रखे सामानों पर घूमते रहते हैं कीड़े-मकौड़े
सुमित ठाकुर
शिमला। त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग सख्त हो गया है। शहर के प्रतिष्ठित होटलों और मिठाई की दुकानों में मरे हुए कॉकरोच मिलने के बाद अब विभाग ने खाद्य कारोबारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इसमें होटलों और मिठाई की दुकानों में काम करने वाले सभी वर्करों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने होंगे। इसके अलावा कॉकरोच और अन्य कीड़े-मकौड़ों से छुटकारा पाने के लिए दुकानों और होटलों में पेस्ट कंट्रोल भी करवाना होगा।
विभाग ने संचालकों को दिवाली से पहले यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अगर यह संचालक ऐसा नहीं कर पाते हैं तो चाय, समोसा, पकौड़े व मिठाइयों समेत अन्य खाद्य पदार्थों को नहीं बेच पाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खाद्य मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



राजधानी में नवरात्र, दशहरा, करवाचौथ, दिवाली और भैयादूज जैसे बड़े त्योहारों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में शहर में यह संचालक अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ स्वच्छता के नियमों को पूरी तरह दरकिनार करते हैं। यहीं वजह है कि शिकायतें सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने शहर में जिन प्रतिष्ठित दुकानों में यह समस्या सामने आई है, उन्हें पेस्ट कंट्रोल करवाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि दुकानों में दीवारों, अलमारियों और सामान रखने की जगहों पर कीड़े-मकौड़े घूमते रहते हैं और खाद्य पदार्थों को दूषित करते हैं जिससे संक्रमण और बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में पेस्ट कंट्रोल करवाने से कॉकरोच और अन्य कीटों की समस्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
बता दें कि खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया की अगुवाई में शहर की प्रतिष्ठित दुकानों में दबिश दी गई थी, जहां पर कई खामियां सामने आई थीं, और विभाग ने इन्हें नोटिस जारी करके खामियों को ठीक करने को लेकर निर्देश जारी किए थे।

इनसेट
मोबाइल फूड सेफ्टी वैन से करवा सकते हैं सैंपलिंग

शहर में मावे को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में अब विभाग ने कहा है कि लोग मोबाइल फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से सैंपलिंग करवा सकते हैं। यह वैन अलग-अलग दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में जाती है। लोग सैंपल लाकर मौके पर ही जांच करवा सकते हैं।


क्या कहती हैं अधिकारी
कर्मचारियों को मेडिकल फिटनेस करवाना जरूरी

होटल और मिठाई की दुकानों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाना जरूरी है। ऐसा न करने पर नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। वहीं कॉकरोच व अन्य कीड़े दुकानों में न आएं, इसको लेकर भी सुधार करने के निर्देश जारी किए हैं। संचालकों ने बताया है कि दिवाली से पहले इन खामियों को खत्म करके व्यवस्था में सुधार कर देंगे।
-डॉ. विजया, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed