{"_id":"69a44c3cf2d6542f3d026dbf","slug":"health-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-684866-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 29 मार्च से विशेष सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 29 मार्च से विशेष सत्र
विज्ञापन
65 हजार किशोरियों को नि:शुल्क लगेगा टीका, 378 केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाधिक पाए जाने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
राज्य में टीकाकरण सत्र 29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को आयोजित होंगे ताकि परीक्षाओं के बाद अवकाश के दिनों में अधिक से अधिक किशोरियां लाभ उठा सकें। जो लाभार्थी इन तिथियों पर शामिल नहीं हो पाएंगी, उनके लिए 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई और 21 जून को मॉप-अप सत्र तय किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 65 हजार पात्र किशोरियों को नि:शुल्क एचपीवी टीका लगाया जाएगा। निजी अस्पतालों में महंगा मिलने वाला यह टीका अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध रहेगा। तीन माह के विशेष अभियान के बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
टीकाकरण 378 चिह्नित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में होगा। गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लाभार्थियों का पंजीकरण और निगरानी यू-विन पोर्टल पर डिजिटल रूप से की जाएगी तथा टीकाकरण से पहले अभिभावकों की सहमति सुनिश्चित की जाएगी। कम उम्र में यह टीका लगने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का खतरा लगभग समाप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाएं और बेटियों के स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करें।