Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news chamiyana hospital

Shimla News: चमियाना अस्पताल में जल्द मिलेगी एमआरआई थ्री टेसला मशीन की सुविधा

Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news chamiyana hospital
मरीजों को टेस्ट के लिए नहीं जाना पड़ेगा आईजीएमसी, महीनों तक नहीं करना होगा इंतजार
विज्ञापन

जल्द पहुंचेगी अस्पताल में मशीन, स्थापित करने को सभी औपचारिकताओं को किया गया पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में आने वाले एक से डेढ़ माह में आधुनिक और उन्नत एमआरआई मशीन को स्थापित करने की तैयारी है। अस्पताल प्रशासन ने करीब 23 करोड़ से मशीन की खरीद की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जल्द ही अस्पताल में एमआरआई थ्री टेसला मशीन पहुंच जाएगी। अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मशीन स्थापित करने को तैयारी कर ली गई है। सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है। मशीन के आने पर इसे स्थापित कर मरीजों को आगामी डेढ़ से दो माह में एमआरआई टेस्ट की सुविधा अस्पताल में ही देने की तैयारी की जा रही है। मशीन लग जाने पर चमियाना अस्पताल के मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए आईजीएमसी नहीं जाना पड़ेगा। तीन से चार माह तक वेटिंग लिस्ट में लंबा इंतजार करने से निजात मिलेगी। इससे टेस्ट के आधार पर आगामी उपचार समय से शुरू हो सकेगा। चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से हर रोज औसतन आठ से दस मरीजों को एमआरआई करवाने को कहा जाता है। इन मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए आईजीएमसी में पंजीकरण करवाना पड़ता है। इसके बाद मरीज को तीन से चार माह की वेटिंग में रखा जाता है। नंबर आने पर ही मरीजों का आईजीएमसी में एमआरआई हो पाता है। चमियाना में ही एमआरआई की आधुनिक थ्री टेसला मशीन के लग जाने पर मरीजों की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। उन्हें अस्पताल में ही टेस्ट की सुविधा मिल जाएगी।

जल्द मिलेगी टेस्ट की सुविधा : डाॅ. सुधीर शर्मा
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अस्पताल में लगने वाली एमआरआई मशीन जल्द पहुंचने वाली है। इसके बाद इसे यहां स्थापित कर दिया जाएगा। मशीन को स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं व कागजी कार्रवाई लगभग पूरी कर दी गई है। मरीजों को जल्द टेस्ट की सुविधा देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed