{"_id":"69207f80bd9d6eac1201d7a5","slug":"health-news-chamayana-shimla-news-c-19-sml1002-635575-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना के कार्डियोलॉजी विभाग में अक्तूबर में 2952 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना के कार्डियोलॉजी विभाग में अक्तूबर में 2952 मरीजों का उपचार
विज्ञापन
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी विभाग में भी दो हजार पार है आंकड़ा
एक माह में अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 11,218 मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के कार्डियोलॉजी विभाग में अक्तूबर में 2952 दिल के मरीजों का उपचार हुआ। स्टंट डालने के साथ एंजीयोग्राफी सहित हर तरह के मरीजों की जांच और उपचार हुआ है। एक माह में चमियाना में उपचार के लिए 11,218 मरीज पहुंचे। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट हो चुके नौ विभागों में अकेले अक्तूबर में ही ओपीडी में आने वाले मरीजों का आंकड़ा 11,218 रहा। इनमें 428 को एडमिट कर उपचार किया गया। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव असोत्रा ने बताया कि प्रदेशभर से कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विभाग के चिकित्सकों की टीम हार्ट अटैक पड़ने पर एंजियोग्राफी से स्टंट डालने, पेसमेकर लगाने, हार्ट फेल होने के मामलों में शॉक लगाने को एआईसीडीए, बच्चों के दिल के छेद के मामले के उपचार को बटन थैरेपी, वेसल्स के फट जाने के उपचार को कॉयल से बंद करने, एंडोवस्कूलर स्टंट्स डालने के अलावा, दिल के सिकुड़ जाने पर बैलुनिंग तकनीक से उपचार किया गया है। विभाग की विशेषज्ञों और छह डीएम, चार नॉन डीएम चिकित्सकों की टीम अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार करने में दिनरात मेहनत कर रही है। बीते दिनों कार्डियोलॉजी विभाग के दो चिकित्सकों ने आईजीएमसी में जाकर वेंटीलेटर पर एक बुजुर्ग को पेसमेकर डालने का कार्य भी किया।
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी विभाग में दो हजार पार रहा ओपीडी का आंकड़ा
चमियाना अस्पताल में कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी विभाग के अलावा गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, और न्यूरोलॉजी विभाग में भी एक माह में ओपीडी में आने वाले मरीजों का आंकड़ा दो हजार पार पहुंच चुका है। ग्रेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष और चमियाना के प्राचार्य डाॅ. ब्रीज शर्मा ने बताया कि उनके विभाग में अक्तूबर में ओपीडी 2069 रही, इनमें 127 का एडमिशन हुई। मरीजों की आधुनिक मशीनों और उपकरणों से ईआरसीपी, एंडोस्कोपी, फोलोनोस्कॉपी, एंडोस्कॉपी अल्ट्रासाउंड से जांच और उपचार किया गया। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष व अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने बताया कि उनके विभाग में अक्तूबर में 2086 ओपीडी मरीजों की रही। अस्पताल के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग में 746, नेफ्रोलॉजी विभाग में 401 मरीजों का उपचार किया गया।
एक माह में हुई 988 मेजर माइनर/सर्जरी : डाॅ. सुधीर शर्मा
प्रदेश के पहले रोबोटिक सर्जरी सुविधा वाले अस्पताल बने चमियाना में अक्तूबर में 988 मेजर और माइनर सर्जरी की गई। इनमें 30 रोबोटिक सर्जरी भी हुई हैं। एमएस डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को रोबोटिक सर्जरी सहित जांच और उपचार के लिए आधुनिक उपकरण, मशीनें और जरूरत के अनुसार स्टाफ मिल रहा है, तभी अस्पताल में हर मरीज को बेहतरीन उपचार की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।