फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health new shimla

Shimla News: चमियाना अस्पताल में तकनीकी कर्मी की तैनाती, ईको टेस्ट की सुविधा शुरू

Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health new shimla
आईजीएमसी, केएनएच व कैंसर अस्पताल से चमियाना में ईको टेस्ट के लिए जाते हैं मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) चमियाना के कार्डियोलॉजी विभाग में तकनीकी कर्मचारी की तैनाती कर दी है। इससे अब ईको टेस्ट की सुविधा अस्पताल मरीजों को मिल जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा हार्ट मरीजों को होगा जिन्हें आपातस्थिति में ईको टेस्ट की जरूरत होती है। बीते दिनों अस्पताल में ईको टेस्ट के लिए मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा है। यहां पर न केवल चमियाना अस्पताल में आने वाले मरीजों का ईको टेस्ट होता है बल्कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) और टर्शरी कैंसर अस्पताल से मरीज भी जाते हैं।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में तकनीकी कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद अधिक दिक्कत आ गई थी। इससे मरीजों को निजी क्लीनिकों में ईको टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। वहीं, समस्या को देखते हुए कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष ने अस्पताल के प्राचार्य को पत्र लिखा था। इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल में ईको टेस्ट करने के लिए तकनीकी कर्मचारी की तैनाती की गई। गौर रहे कि चमियाना अस्पताल में प्रदेशभर से हृदय रोगी आते हैं। इसके अलावा केएनएच से गर्भवती महिलाओं और आईजीएमसी से सर्जरी व कैंसर मरीजों को ईको टेस्ट करवाने के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए चमियाना भेजा जाता है।
विज्ञापन


कोट...

ईको टेस्ट की सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजना भी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ब्रिज शर्मा, प्राचार्य, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed