{"_id":"58d6a8144f1c1b61371a32d9","slug":"health-minister-kaul-singh-thakur-statement-over-next-cm-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह के बयान से गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह के बयान से गरमाई सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 26 Mar 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी जताना कोई गुनाह नहीं है। प्रदेश का मुख्यमंत्री हिमाचल की जनता और पार्टी हाईकमान तय करेगा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कौल सिंह के इस बयान से सियासत गरमा गई है। जिला
विज्ञापन
ऊना के गांव बसोली में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के दौरान कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सवा चार साल में बेहतरीन काम किया है और वह उनकी कैबिनेट के वरिष्ठ वजीर हैं। कौल सिंह ने भोरंज उपचुनाव में जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि भोरंज की जनता इस बार भाजपा के परिवारवाद के खिलाफ वोट देगी।
विज्ञापन
कटवाल मानहानि मामले में कोर्ट में पेश हुए कौल
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह अधीनस्थ सेवाएं एवं चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल की ओर से दायर मानहानि मुकद्दमे में शनिवार को सीजेएम कोर्ट ऊना में पेश हुए। मामला 2004 का है जब कौल सिंह आईपीएच मिनिस्टर थे और हरोली हलके में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कटवाल के खिलाफ बयानबाजी की थी।
विज्ञापन
जिसे लेकर कटवाल ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। ठाकुर कौल सिंह की ओर से कोर्ट में पैरवी कर रहे एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी ने बताया कि कटवाल ने कौल सिंह के खिलाफ फौजदारी और दीवानी मामले दायर किए थे। इनमें से फौजदारी का मुकद्दमा खारिज हो चुका है जबकि मानहानि के दीवानी मामले में कौल सिंह ने अपने बयान शनिवार को कलमबद्ध करवा दिए हैं।