फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister kaul singh thakur statement over doctor's appointment.

जरूर पढ़ें, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह का ये बयान

Fri, 12 Dec 2014 10:32 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
health minister kaul singh thakur statement over doctor's appointment.

स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि अब डाक्टरों को डेपुटेशन पर नहीं भेजा जाएगा। विभाग को इस बारे में साफ आदेश कर दिए गए हैं। अगर कोई डाक्टर फिर डेपुटेशन पर जाता है तो उसका वेतन काटा जाएगा। सत्र के अंतिम दिन नियम-62 के तहत भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि और विक्रम सिंह की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की चर्चा के दौरान कौल सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन


चर्चा के दौरान भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि और विक्रम सिंह ने देहरा उपमंडल के तहत आने वाले अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के बारे में स्वास्थ्य मंत्री को बताया। रविंद्र रवि और विक्रम सिंह ने बताया कि देहरा उपमंडल में 100 से अधिक पंचायतें हैं। ऐसे में इस उपमंडल के हजारों मरीज सिविल अस्पताल देहरा पर आश्रित हैं, लेकिन इस अस्पताल की सेवाएं चरमराई हुई हैं। डाक्टर मनमर्जी से आते-जाते हैं, उन्हें किसी का भय नहीं है। देहरा की अनदेखी की जा रही है। सिविल अस्पताल देहरा और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का अभाव है।

विज्ञापन

सदन में गूंजे देहरा-जसवां प्रागपुर के बीमार अस्पताल

health minister kaul singh thakur statement over doctor's appointment.

डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को टीएमसी या चंडीगढ़ रेफर करना पड़ रहा है। यहां पर एक्सरे मशीनें तो हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं। पीएचसी मसरूर में डॉक्टर नहीं है। जो एक  डाक्टर था, वह पीजी करने चला गया है। पर्यटक स्थल के लिहाज से इस तरह की अनदेखी सही नहीं है। रवि ने पीएचसी सुनेत, भटोली और दरगाटा में डाक्टर की कमी के बारे में बताया।

जसवां परागपुर के विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में से चार डाक्टर ऐसे हैं, जो वेतन तो वहां से ले रहेे हैं, लेकिन सेवाएं नगरोटा बगवां और पालमपुर में दे रहे हैं। एक ऐसे डाक्टर का जिक्र भी हुआ जो ज्यादातर समय पालमपुर में निजी प्रेक्टिस करता है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की।

दुर्गम क्षेत्र में भेजा जाएगा पीएचसी मसरूर का डाक्टर
चर्चा के दौरान कौल सिंह ने कहा कि जिन चार डाक्टरों का जिक्र किया गया है, उनकी सैलरी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर पालमपुर में प्रैक्टिस कर रहा है, उसकी जांच करवा ली गई है। जांच में वह डाक्टर दोषी पाया गया है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस डाक्टर को किसी दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए भेजा जाएगा। मसरूर के लिए नगरोटा सूरियां से डॉक्टर को ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed