फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister kaul singh thakur directions to officers.

सीवरेज टैंक, लाइनों में लीकेज पर कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

Wed, 24 Feb 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Feb 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
health minister kaul singh thakur directions to officers.

राजधानी में सभी भवन मालिकों को सीवरेज कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। सीवरेज टैंक और सीवरेज लाइनों से होने वाली लीकेज पर भवनों के बिजली तथा पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पीलिया की रोकथाम के संबंध में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


कौल सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से पीलिया से निपटने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभागों के संयुक्त प्रयासों से शिमला शहर में पीलिया के रोगियों की संख्या में कमी आई है। सोलन में पीलिया के रोगियों की संख्या में 10 से 15 दिनों के भीतर गिरावट आनी शुरू होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आईपीएच, नगर निगम तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी के सैंपल जांच के लिए नियमित रूप से लिए जाएं। लोगों की सुविधा के लिए विकासनगर स्थित वाटर एटीएम की क्षमता 2000 लीटर कर दी गई है। टैंकों में सुपर क्लोरीनेशन सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौल सिंह ने बताया कि आईजीएमसी में पानी की जांच के लिए प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने संबंधित विभागों द्वारा पीलिया की रोकथाम के लिए उठाए गए विभिन्न पगों की जानकारी दी।

बैठक में नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, सोलन जिला के उपायुक्त राकेश कंवर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर इन चीफ, स्वास्थ्य निदेशक डा. एमएस गुरुंग मौजूद रहे।

पेयजल योजनाओं की बढ़ाई क्षमता- सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य अनुराधा ठाकुर ने बताया कि शिमला शहर को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए चेहड से एक एमएलडी अतिरिक्त पानी, गुम्मा से चार से पांच एमएलडी पानी व गिरि से दो से तीन एमएलडी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की जाएगी।

शिमला के ढली, क्रैगनैनों तथा भेखलटी स्थित जल भंडारण टैंकों में गैसियस क्लोरीनेशन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। मल्याणा और ढली में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हैं। इन्हें इस माह के अंत तक ठेकेदार को सौंप दिया जाएगा। समरहिल सीवेज प्लांट मार्च के प्रथम सप्ताह में तैयार हो जाएगा।


साल में दो बार टैंकों की सफाई अनिवार्य-
नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज रॉय ने बताया कि शहर के सभी 41 टैंकों की सफाई करके इनमें सुपर क्लोरीनेशन सुनिश्चित बनाई है। पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में सभी निजी जल भंडार टैंकों को साफ करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed