फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister harshwardhan himachal tour.

जानिए, क्यों हिमाचल आ रहे हैं डॉ. हर्षवर्धन?

Sat, 25 Oct 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 25 Oct 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
health minister harshwardhan himachal tour.

हिमाचल के मंडी शहर में खुलने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इसके लिए दिल्ली में डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात कर समय मांगा है।

विज्ञापन


शीघ्र ही कार्यक्रम तय होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री साढ़े सात करोड़ की लागत से बने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगे। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को लेकर श्रम मंत्रालय और प्रदेश सरकार के बीच अभी मामला उलझा हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय श्रम मंत्रालय ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को चलाने का इच्छुक नहीं है। लेकिन इस पर खर्च किए गए करीब छह सौ करोड़ की वापसी प्रदेश सरकार से चाहता है जबकि राज्य सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से इस मसले का हल चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स को लेकर भी हो सकती है चर्चा

कौल सिंह ने बताया कि मंडी के रघुनाथ का पधर में खुलने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन करेंगे। कौल सिंह ने कहा कि हिमाचल में खुलने वाले एम्स को लेकर भी ईएसआई मेडिकल कॉलेज और तल्याहड़ के पास 1062 बीघा प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण भी केंद्रीय मंत्री कर सकते हैं।


गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद भी मंडी मातृ-शिशु अस्पताल का शिलान्यास करने के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टांडा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed