{"_id":"64ccf1ce3cd3eeeaaa095d43","slug":"health-minister-dhani-ram-shandil-press-conference-in-shimla-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मेडिकल कॉलेजों का कम होगा बोझ, हिमाचल में बनेंगे 68 आदर्श अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मेडिकल कॉलेजों का कम होगा बोझ, हिमाचल में बनेंगे 68 आदर्श अस्पताल
Fri, 04 Aug 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:11 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि पहले चरण में 34 विशेषज्ञ डॉक्टरों को इन आदर्श अस्पतालों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार हिमाचल में 68 आदर्श अस्पताल स्थापित करने जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि साल के अंत तक 34 आदर्श अस्पताल स्थापित कर दिए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र से एक अस्पताल चयनित किया जाएगा। उसे आदर्श अस्पताल में बदला जाएगा।
विज्ञापन
प्रति आदर्श अस्पताल में विभिन्न विभागों के छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इनमें गायनी, पीडियाट्रिक्स, आर्थो, मेडिसन, सर्जरी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पहले चरण में 34 विशेषज्ञ डाॅक्टरों को इन आदर्श अस्पतालों में भेजा जाएगा। आदर्श अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया होने से मेडिकल काॅलेजों में मरीजों का भार कम हो जाएगा।
विज्ञापन
इन अस्पतालों में आने वाले समय में एमआरआई जैसे सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिमला में मरीजों के एमआरआई न होने से कई लोगों ने एक वीडियो में जारी किया। इसको लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने आईजीएमसी में एमआरआई की नई मशीन लगाने की बात कही है। उन्होंने इसको लेकर टेंडर किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच भी होगी।
विज्ञापन