फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health employees will no longer get extension in Himachal

हिमाचल में स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब नहीं मिलेगा सेवाविस्तार

Sun, 24 Jan 2021 03:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Jan 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Health employees will no longer get extension in Himachal
हिमाचल स्वास्थ्य निदेशालय

हिमाचल प्रदेश में अब स्वास्थ्य कर्मचारियों को सेवाविस्तार नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में कोरोना की स्थिति में काफी हद तक सुधार हो गया है। इसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों को सेवाविस्तार दिया गया था। इस महीने के अंत में वे रिटायर कर दिए जाएंगे। कोरोना के चलते जिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में ड्यूटी करने के लिए भेजा गया था। उन्हें भी वापस बुलाना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में ओपीडी और ऑपरेशन करने शुरू कर दिए हैं। ऐसे के कर्मचारियों की आवश्यकता अस्पतालों में पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कर्मचारियों को एक साथ नहीं, बल्कि धीरे धीरे बुलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में 500 से कम रह गए एक्टिव मामले 
 प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या घट गई है। अब अस्पतालों और घरों में आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 से कम हो गई है। प्रतिदिन 40 से कम कोरोना मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। डेथ रेट में भी काफी सुधार आया है। इस समय डेथ रेट 0.2 फीसदी है। 98 फीसदी के हिसाब से मरीज ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed