{"_id":"631b630ec03a1e7bba0be92f","slug":"health-department-himachal-promotion-given-to-the-deceased-orders-for-posting-in-reckong-peo","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग का कारनामा: मृतक को दे दी पदोन्नति, रिकांगपिओ में तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग का कारनामा: मृतक को दे दी पदोन्नति, रिकांगपिओ में तैनाती के आदेश
Sat, 10 Sep 2022 11:07 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:07 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने एक मृत व्यक्ति को पदोन्नति देकर स्वास्थ्य शिक्षक से जिला शिक्षा एवं सूचना संप्रेषण अधिकारी (ग्रेड-दो, राजपत्रित) के पद पर तैनाती देकर रिकांगपियो अस्पताल में तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। विभाग ने एक मृत व्यक्ति को पदोन्नति देकर स्वास्थ्य शिक्षक से जिला शिक्षा एवं सूचना संप्रेषण अधिकारी (ग्रेड-दो, राजपत्रित) के पद पर तैनाती देकर रिकांगपियो अस्पताल में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसी साल 24 जून को उनका निधन हो चुका है। दरअसल, सरकार ने नौ सितंबर को विभाग में स्वास्थ्य शिक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे विभिन्न जिलों के छह कर्मचारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में मेडिकल कॉलेज नाहन में स्वास्थ्य शिक्षक के पद पर तैनात शशिपाल को पदोन्नति देकर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपियो तैनाती के आदेश दिए गए हैं, जिनका करीब ढाई माह पहले देहांत हो चुका है। बता दें कि शशिपाल ठाकुर जिला सोलन के अर्की के रहने वाले थे। वह मेडिकल कॉलेज नाहन में स्वास्थ्य शिक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वह राज्य प्रशिक्षक भी थे।
विज्ञापन
समय-समय पर आशा कार्यकर्ताओं को कई तरह का प्रशिक्षण देते थे। 24 जून को भी उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उसी रात को उनका हृदयगति रुकने से देहांत हो गया था। शुक्रवार को सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी की है। छह लोगों की सूची में उनका नाम भी शामिल है। उधर, मेडिकल कॉलेज नाहन के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. श्यामलाल कौशिक ने कहा कि पदोन्नति संबंधी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन