{"_id":"60917f7f3f585a20b611d06e","slug":"health-department-forgotten-to-give-corona-test-report-whole-family-is-locked-in-the-house-for-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल : कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देना भूला स्वास्थ्य विभाग, हफ्ते से घर में बंद हैं पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल : कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देना भूला स्वास्थ्य विभाग, हफ्ते से घर में बंद हैं पूरा परिवार
Wed, 05 May 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 May 2021 10:54 AM IST
सार
सैंपलों में एक ही परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिन्हें अभी तक सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार के लोग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गेहड़वीं में एक परिवार एक हफ्ते से घर में कैद है। दरअसल, 27 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने करीब सौ लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 18 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। विभागीय कर्मचारियों ने निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी। लेकिन कुछ लोगों को सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी है। इस वजह से लोग एक सप्ताह से घर में ही बंद हैं। बता दें, उक्त सैंपलों में एक ही परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिन्हें अभी तक सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
परिवार के लोग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट की जानकारी न देने से राशन संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस गांव में कोविड पॉजिटिव आने के दो दिन बाद सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता डॉ. अरविंद टंडन का कहना है कि जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें 10 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। जिन लोगों को रिपोर्ट नहीं मिली है, उन्हें तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन