फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health check-up of 80 patients in Ganj Bazaar

Shimla News: गंज बाजार में 80 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 80 patients in Ganj Bazaar
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित अनाज मंडी में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक करीब 80 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वैशाली जैन और दीनदयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (डीडीयू) से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत भूषण ने मरीजों की जांच की। शिविर में जांच के दौरान सबसे ज्यादा पीठ दर्द, घुटने दर्द, बीपी और शुगर के मरीज जांच के लिए पहुंचे। वहीं टेस्ट करवाने वाले मरीजों को डीडीयू भेजा जा रहा था जहां पर सभी मरीजों के निशुल्क टेस्ट किए गए। वहीं इसके बाद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गई। डॉ. भरत भूषण ने बताया कि शिविर के दौरान हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में ज्यादातर 50 से 60 साल तक के महिला और पुरुष ही पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article