{"_id":"622206c0e1c6d37e98621374","slug":"health-budget-himachal-treatment-will-be-available-at-door-to-door-mobile-clinics-in-every-assembly-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य बजट हिमाचल: घर-द्वार पर मिलेगा उपचार, हर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य बजट हिमाचल: घर-द्वार पर मिलेगा उपचार, हर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिक
Fri, 04 Mar 2022 06:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Mar 2022 06:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक मोबाइल क्लीनिक खोला जाएगा। इसमें लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य बजट हिमाचल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के बाद इस बार के बजट में जयराम सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक के स्वास्थ्य पर खास फोकस किया है। अब मरीजों का घर-द्वार पर उपचार हो सकेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक मोबाइल क्लीनिक खोला जाएगा। इसमें लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसमें एक डॉक्टर अपनी टीम के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों के लिए यह योजना लाभान्वित होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल हेल्थ केयर योजना - हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि को एक साल से बढ़ाकर तीन साल किया है। हिमकेयर में नए परिवारों का पंजीकरण जनवरी से मार्च महीने तक होना था। अब यह पंजीकरण पूरे साल होगा। इसके अलावा हिमकेयर के तहत प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंदियों को भी लाया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से दो लाख चालीस हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
नाहन और हमीरपुर में स्थापित होगी कैथ लैब
शिमला। सरकार ने हृदय रोगों से पीड़ित रोगियों के लिए आईजीएमसी और टांडा की तर्ज पर हमीरपुर और नाहन मेडिकल कॉलेजों में भी कैथ लैब खोलने का फैसला लिया है। इस पर 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ ही कैंसर के मरीजों की सुविधा के लिए टांडा में पैट स्कैन व ब्रेकी थैरेपी और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन व एमआरआई सुविधा उपलब्ध होगी। इस पर सरकार 61 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्तनपान प्रबंधन केंद्र होगा स्थापित
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। इस केंद्र से नवजात शिशुओं को दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य खंड में एक मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा
वर्ष 2022-23 में प्रत्येक स्वास्थ्य खंड में एक मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विकसित किया जाएगा। इसमें इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों वाली सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में जुड़ेंगी 50 नई एंबुलेंस
नेशनल एंबुलेंस सेवाएं -108 के तहत 198 एंबुलेंस चलाई जा रही हैं। अब सरकार ने 50 नई एंबुलेंस खरीदने का फैसला लिया है। इस पर 15 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
500 चिकित्सकों के पद भरेगी सरकार
हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों के विशेषज्ञ काडर की स्थापना की जाएगी। नए मेडिकल कॉलेज नाहन, चंबा, नेरचौक, और हमीरपुर में फैकल्टी और अन्य श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। सीएम ने चिकित्सा अधिकारियों के 500 नए पदों को भरने की घोषणा की है।