फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health and Family Welfare Minister Dr. Rajiv Saizal statement over probe of vehicles ply in Covid Duty

स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना ड्यूटी में वाहनों के दुरुपयोग मामले की होगी जांच

Wed, 15 Sep 2021 11:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Sep 2021 11:12 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 28 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट इस माह क्रियाशील हो जाएंगे। प्रदेश के कोविड अस्पतालों में 800 से अधिक वेंटिलेटर हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रोगियों को भर्ती करने के लिए बेड क्षमता बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
Health and Family Welfare Minister Dr. Rajiv Saizal  statement over probe of vehicles ply in Covid Duty
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार जिला हमीरपुर में कोविड ड्यूटी के लिए किराये पर ली गई निजी गाड़ियों के दुरुपयोग मामले की जांच करवाएगी। यह बात बुधवार को हमीरपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कही। हमीरपुर में प्रशासन ने कोविड ड्यूटी के लिए किराये पर गाड़ियां ली थीं। इनका कुछ अधिकारियों की ओर से निजी प्रयोग करने का मामला काफी गर्माया है। यह मामला पुलिस विभाग से जुड़ा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 28 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट इस माह क्रियाशील हो जाएंगे। प्रदेश के कोविड अस्पतालों में 800 से अधिक वेंटिलेटर हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रोगियों को भर्ती करने के लिए बेड क्षमता बढ़ाई जा रही है। वैक्सीनेशन में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर हिमाचल देश में नंबर वन रहा है। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञों चिकित्सकों के पद भरने के लिए सरकार प्रयासरत है। बीते चार सालों में स्वास्थ्य विभाग में रिकॉर्ड भर्ती हुई है। 
विज्ञापन


30 जून, 2022 तक जोलसप्पड़ में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए भवन में कक्षाएं शुरू होंगी। प्रशासनिक भवन इसी साल बन जाएगा। सीटी स्कैन मशीन के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं। कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में अन्य अस्पतालों और कॉलेजों से डेपुटेशन पर बुलाए चिकित्सकों को रिलीव न करने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से रिकवरी मामले की जांच विभाग में चल रही है। रिकवरी हुई है या नहीं, इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीयकृत बैंक से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बैंक खाते को एक ग्रामीण बैंक में शिफ्ट कर सरकारी फंड को ट्रांसफर मामले की जांच भी की जाएगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण एंबुलेंस के किराये में वृद्धि करनी पड़ रही है। 

आरकेएस कर्मचारियों के वेतन में सालाना चार फीसदी की बढ़ोतरी

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित 5 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक के बजट को अनुमोदित किया गया। रोगी कल्याण समिति के तहत लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के मानदेय में प्रतिवर्ष 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने की अनुमति भी दे दी गई।

निर्णयों की समीक्षा करते हुए डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बेहतर प्रबंधन और इसमें आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य एक सप्ताह के भीतर समीक्षा बैठक करें और गवर्निंग बॉडी की बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। बैठक के दौरान गैर सरकारी सदस्यों की ओर से प्राप्त सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करके इन्हें शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed