{"_id":"5df0dd9d8ebc3e696a2e8d8d","slug":"head-teacher-suspended-on-racial-discrimination-while-serving-mid-day-meal-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील परोसते समय जातीय भेदभाव पर मुख्य शिक्षिका निलंबित, स्टाफ के खिलाफ विभागीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील परोसते समय जातीय भेदभाव पर मुख्य शिक्षिका निलंबित, स्टाफ के खिलाफ विभागीय जांच
Wed, 11 Dec 2019 05:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/बालीचौकी/नगवाईं (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/बालीचौकी/नगवाईं (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के मंडी जिले के बालीचौकी क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल नौणा में मिड-डे मील परोसते समय जातीय भेदभाव के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की मुख्य शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। स्टाफ के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर स्टाफ, बच्चों, एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। डीएसपी अनिल पटियाल (प्रोबेशनर), एसएचओ औट ललित महंत इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील परोसने समय जाति के आधार पर भेदभाव करने का मामला सामने आया था। अनुसूचित जाति के बच्चों को अलग बैठाकर मिड-डे मील परोसा जा रहा था। इसकी शिकायत एक छात्र के पिता ने वीडियो सहित पुलिस को सौंपी थी। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीईईओ को विभागीय जांच का जिम्मा
उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल में जातिगत भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। इसके लिए सराज शिक्षा खंड दो के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) को अधिकृत किया है। इससे पूर्व भी किलिंग स्कूल में ऐसा ही मामला सुर्खियों में रहा है। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा है।
विज्ञापन