फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hdfc board meeting decisions in shimla himachal

वन विकास निगम ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, 57 पदों को भरने की मंजूरी

Sat, 08 Dec 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
hdfc board meeting decisions in shimla himachal

राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की 203वीं बैठक वीरवार को वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें वन निगम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जनवरी 2018 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता देने का निर्णय भी लिया गया।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त चालकों के विशेष भत्ते तथा धुलाई भत्तेे में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। वीरवार को बैठक में निदेशक मंडल ने वन निगम में वन रक्षकों के 50 पद, बायलर ऑपरेटर के तीन पद, आरा मशीन ऑपरेटर के तीन पद तथा इलैक्ट्रीशियन का एक पद सीधी
विज्ञापन


भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। बैठक में राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर बिजली परियोजनाओं के तहत काटे जाने वाले घने पेड़ों के कार्य में ओवर हेड चार्ज को बढ़ाकर 25 तथा 40 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम को घाटे से उभारा जाएगा

hdfc board meeting decisions in shimla himachal

वन मंत्री ने कहा कि निगम को घाटे से उभारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बताया कि वन निगम को वर्ष 2018 में 250 करोड़ रुपये की आमदनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की 203 करोड़ की आमदनी की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक होगी।

आश्वासन दिया कि वन निगम में जो भी तकनीकी सुधार की आवश्यकता है उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। बैठक में वन निगम उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन राम सुभग सिंह, प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार, प्रबन्ध निदेशक बीडी सुयाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed