अरे गजब! लेडीज सीट पर बैठे तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में सफर करने वाले पुरुष यात्री खबरदार। बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे तो जुर्माना देना होगा। मंगलवार से परिवहन विभाग ने इसके लिए बाकायदा अभियान छेड़ दिया है।
बसों के ताबड़तोड़ चालान कर महिलाओं की सीटों पर बैठने वाले पुरुष यात्रियों से भी 300 रुपये तक जुर्माना वसूला गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 के तहत आरक्षित सीटों पर बैठने वाले पुरुषों को 100 से 300 रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है। मंगलवार को परिवहन विभाग ने शहर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में संजौली, नवबहार, छोटा शिमला, टॉलैंड, खलीनी, ओल्ड बस स्टैंड और लक्कड़ बाजार में नाके लगाकर एचआरटीसी और निजी बसों का निरीक्षण किया गया।
बिना वर्दी और नेम प्लेट चालक-परिचालकों और ओवरलोडिंग बसों के चालान किए गए।
विभाग ने खुद खाली करवाई सीटें
परिवहन विभाग की अधिसूचना के चार माह बाद भी महिलाओं को बसों में आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं।
मंगलवार को परिवहन विभाग के निरीक्षण अभियान के दौरान बसों में महिलाएं खड़े होकर सफर करती दिखीं जबकि पुरुष यात्री सीटों पर जमकर बैठे रहे।
परिवहन विभाग की टीम ने पुरुषों को उठाकर महिलाओं को सीटें उपलब्ध करवाईं। जो पुरुष यात्री जबरन सीटों पर बैठे रहे, उन्हें जुर्माना किया गया।
उधर, परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद निजी बसों के चालक परिचालकों में हड़कंप मच गया। शहर में जगह-जगह परिवहन विभाग के नाकों को लेकर चालक-परिचालक एक-दूसरे को फोन पर होशियार रहने की हिदायत देने लगे।
संजौली बस स्टॉप पर एक ड्राइवर अपने किसी परिचित से नीली कमीज मांगते हुए कह रहा था। ‘तुसां ला नीली कमीज ता नी है।'